4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heavy rains : जिले में 3 घंटे हुई तेज बारिश, उफान पर बेतवा व कैंथन नदी

बारिश के सीजन के 46 दिन: बारिश के मामले में इस बार प्रदेश में 34वे स्थान पर अशोकनगर जिला।
2 min read
Google source verification
news

जिलेभर में नहीं गिरी एक भी बूंद, मुंगावली क्षेत्र में 3 घंटे हुई तेज बारिश उफान पर बेतवा व कैंथन

अशोकनगर. बारिश rain के सीजन को 46 दिन बीत गए, लेकिन बारिश का असंतुलन जिले में परेशानी का कारण बना हुआ है। हालत यह है कि जहां मुंगावली क्षेत्र में लगातार तीन घंटे तक तेज बारिश heavy rain हुई और इसके बाद रिमझिम बारिश जारी रही। इससे बेतवा और कैंथन नदी उफान पर आ गईं, जबकि शेष जिला सूखा रहा और दिनभर एक भी बूंद नहीं गिरी।


जिले में शनिवार को 12.75 मिमी बारिश हुई, तो वहीं रविवार को घने बादल तो दिनभर छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं मुंगावली तहसील क्षेत्र में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई और 11 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई जो दोपहर दो बजे तक लगातार जारी रही। इससे जहां खेतों से पानी बह निकला और सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर आ गईं।

वहीं विदिशा में हुई बारिश से बेतवा नदी पहले से ही उफान पर चल रही है, कैंथन नदी के उफान पर आने से बेतवा का बहाव और तेज हो गया। वहीं छोटी नदियों के उफान पर आने से कई गांवों के रास्ते बंद हो गए और नदियां पुल से ऊपर से बहती रहीं। हालांकि शाम चार बजे तक नदियों का उफान शांत होने से रास्तों पर आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। जबकि सुबह से ही घने बादल छाए रहने से शेष जिले में लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे।


30 घंटे में राजघाट में पहुंचा 3.97 टीएमसी पानी-
जहां विदिशा में चल रही तेज बारिश से तो बेतवा में तेज बहाव चल रहा है, वहीं कैंथन नदी के उफान पर आने से बेतवा में पहुंचने वाले पानी की मात्रा बढ़ गई। इससे पिछले 30 घंटे में राजघाट बांध का जलस्तर 75 सेमी बढ़कर 364.65 मीटर पर पहुंच गया।

36.9771 टीएमसी पानी एकत्रित हो गया

तो वहीं इस अवधि बांध में 3.97 टीएमसी (थाउजेंड मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी पहुंच गया। इससे 77.66 टीएमसी भराव क्षमता वाले इस बांध में रविवार शाम चार बजे तक 36.9771 टीएमसी पानी एकत्रित हो गया। जो कुल भराव क्षमता का 47.61 फीसदी है। हालांकि बांध अभी 6.35 मीटर खाली है। बेतवा रिवर बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बांध में 36776 क्यूसेक (10.41 लाख लीटर प्रति सेकेंड) पानी पहुंच रहा है।


सामान्य से तीन फीसदी कम हुई बारिश-
जिले में अब तक 417.75 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल चार अगस्त तक 362 मिमी बारिश हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में 55.75 मिमी बारिश अधिक हो चुकी है, कुल औसत बारिश की तुलना में 47.36 फीसदी है। हालांकि इस बार अब तक सामान्य बारिश की तुलना में तीन फीसदी कम बारिश हुई है।


आज भी जिले में बारिश का यलो अलर्ट-
मौसम विभाग ने जिले में पांच अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही जिले के अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी बारिश के चार सिस्टम सक्रिय हैं, इससे आने वाले दिनों में तेज बारिश का अनुमान है।


यह भी खास-
- प्रदेश में अब तक हुई बारिश के मामले में अशोकनगर जिला प्रदेश में 34वे स्थान पर है। सबसे ज्यादा भोपाल और सबसे कम बारिश सीधी में हुई।
- प्रदेश के 22 जिलों में अब तक सामान्य से भी कम बारिश हुई है, जिनमें अशोकनगर भी शामिल, जहां सामान्य से 3 प्रतिशत कम बारिश हुई।
- अशोकनगर जिले में मौसम विभाग जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त में अब तक छह दिन अलर्ट घोषित कर चुका है।


खास-खास-
जिले में बारिश पर एक नजर-
कुल होती है बारिश - 885 मिमी
अब तक हुई - 417 मिमी
पिछले वर्ष हुई थी - 362 मिमी
औसत बारिश से तुलना - 47.36 प्रतिशत