29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashoknagar News: सुबह-सुबह नहाने के लिए बक्से से कपड़े निकाल रही महिला को सांप ने डसा

Snake Bite: बक्से के पास छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज शुरू हुआ पर नहीं बच सकी जान।
2 min read
Google source verification
ASHOKNAGAR SNAKE BITE

snake bite woman death, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Sourece- Gemini)

Ashoknagar Snake Bite: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में शनिवार को सांप के डसने से एक महिला की जान चली गई। घटना जिले के देरखा गांव की है, महिला घर में रखे बक्से में से कपड़े निकाल रही थी और इसी दौरान बक्से के पास छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां इलाज भी शुरू हुआ लेकिन जहर ज्यादा फैलने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

नहाने के लिए कपड़े निकाल रहीं थीं

देरखा गांव में रहने वाली 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या बाई रघुवंशी को शनिवार सुबह घर में जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने बताया कि विद्या बाई रोजाना सुबह जल्दी उठ जाती थीं और शनिवार सुबह उठने के बाद वो नहाने के लिए बक्से से कपड़े निकाल रही थीं। जैसे ही उन्होंने बक्से के अंदर से कपड़े निकाले तभी बक्से के पास छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही विद्या बाई ने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को मदद के लिए बुलाया।

इलाज के दौरान थमीं सांसें

आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो विद्या बाई के हाथ में सांप के काटने का निशान था, परिजनों ने बिना देर किए तुरंत विद्या बाई को प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन जहर ज्यादा फैल जाने के कारण विद्या बाई को बचाया नहीं जा सका। घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन विद्या बाई का शव लेकर गांव पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को स्थिर रखें और अनावश्यक हलचल से बचें।
  • व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं।
  • चीरा लगाने, जहर चूसने या झाड़-फूंक जैसी प्रक्रिया न करें।
  • सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें।
  • सुरक्षित दूरी से संभव हो तो सांप की फोटो लें, लेकिन इसके लिए जोखिम न उठाएं।

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग