
सिंधिया का ऐतिहासिक स्वागत, 80 क्विंटल फूलों की बारिश, भाजपा ने जलाए 10 लाख के पटाखे
अशोकनगर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी में हैं। जहां स्वागत द्वारों व बैनरों से सजावट की गई है तो वहीं 80 क्विंटल फूलों से सिंधिया पर पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही अशोकनगर में 10 लाख पटाखों व मुंगावली में इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत होगा।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में आ रहे हैं, जो अशोकनगर और मुंगावली में रोड शो और आमसभा करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कार्यक्रम था। हालांकि, विधायक जजपालसिंह जज्जी का कहना है कि, पंचायत चुनावों की आचार संहिता लगने से सिंधिया जिला अस्पताल नहीं जाएंगे। सिंधिया नईसराय-विजयपुरा होते हुए आज 11:30 बजे शहर में आएंगे। जिनके स्वागत के लिए भाजपा ने 30 क्विंटल गुलाब के फूल बाहर से मंगाए हैं, वहीं शहर में 20 स्टेज सजाए हैं और स्वागत द्वारों व होर्डिंग्स से पूरे शहर को सजाया गया है। खुली जीप में केंद्रीय मंत्री सिंधिया रोड शो करेंगे। वहीं, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवाइज जिम्मेदारी दी गई हैं। इस दौरान 10 लाख पटाखे चलाए जाएंगे।
मुंगावली में इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से स्वागत की तैयारी
वहीं, पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्रसिंह यादव की मुंगावली विधानसभा में भी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में मुंगावली शहर को सजा दिया है। जहां स्वागत द्वार व बेनर सजाए गए हैं, तो वहीं रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा के लिए 50 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा। वहीं मुंगावली में बहादुरपुर-पिपरई तिराहे पर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित करने केंद्रीय मंत्री भूमिपूजन करेंगे, साथ ही शहरी क्षेत्र के विभिन्न लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे।
पढ़ें ये खास खबर- शनिदेव को लगा इमरती का भोग, अभिषेक और खास पूजन के बाद दर्शन शुरू
Published on:
05 Dec 2021 03:23 pm

बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
