मुख्यमंत्री नल-जल योजना का मंगलवार को क्षेत्र के आठ गांव में भूमिपूजन किया गया। इसमें सीगोन में जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक ने एक साथ मुख्यमंत्री नल-जल योजना का शुभारंभ किया। साथ ही चंदेरी क्षेत्र के नावनी, नानौन, सूरैल और मुंगावली के बरखेड़ा जमाल, गोरा, बरखेड़ाकाछी और मदऊखेड़ी गांव में भी भूमिपूजन किया गया है।