3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया: हफ्तेभर में नाव डूबने की दूसरी घटना, अबतक 94 लापता

इस हादसे के वक्त नाव में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी नाव पर सवार 94 लोग लापता हैं, जबकि 18 लोगो को बचाने का भी दावा किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 8:54 AM IST

94 missing in after a boat drowned in indonesia 1 dead

इंडोनेशिया: हफ्तेभर में नाव डूबने की दूसरी घटना, अबतक 94 लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर लेक तोबा में सोमवार को एक नाव दुर्घटना की खबर आई थी। अब मंगलवार को इस बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे के वक्त नाव में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी नाव पर सवार 94 लोग लापता हैं, जबकि 18 लोगो को बचाने का भी दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि कपल मोटर सिनार बंगुन नाम की नाव सोमवार को समोसिर जिला के सिमानिंदो बंदरगाह से चलने के बाद अपने गंतव्य से मात्र 1.5 किलोमीटर पहले शाम 5.30 बजे डूब गई थी।

अभी और बढ़ सकती है लापता लोगों की संख्या

एक समाचार एजेंसी ने इस मामले से संबंधित अपनी रिपोर्ट में पुलिस मुख्यालय से मिले एक बयान के हवाले से कहा कि इस घटना के बाद लगातार कई लोग अपने साथी और परिजनों को ढूंढने के लिए पूछताछ कर रहें हैं, ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गुमशुदा लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस बयान में आगे कहा गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 18 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि प्रांतीय आपदा समिति प्रमुख रिआडिल ल्यूबिस ने सोमवार को अपने बयान में 19 लोगों के बचने का दावा किया था।

चोली के साथ कुछ ऐसा पहनकर आई दुल्हन पूरी बारात रह गई भौंचक्की, फिर ऐसे मनाया जश्न

खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा

समोसिर जिले के आपदा प्रबंधन के संचालन प्रमुख मैहलर तांबा ने कहा कि पीड़ितों को बचाने और खोजने के लिए 25-25 बचाव कर्मियों सहित सात नावों को भेजा गया लेकिन खराब मौसम के कारण अभियान में बाधा उत्पन्न हो गई उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

पिछले हफ्ते भी हुई थी नाव डूबने की घटना

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आर्किपेलागा के मध्य क्षेत्र में सेलेब्स द्वीप के दक्षिणी तट पर एक नाव डूबने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। कहा जा रहा है कि इंडोनेशिया में रमजान के महीने के बाद छुट्टियों के मौसम के दौरान दुर्घटनाओं बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय यहां देश भर में आने वाले लाखों सैलानियों से अनिश्चित बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ता है, जो ऐसी घटनाओं का संभावित कारण बै।