
54 वर्षीय महिला को निगल गया अजगर, बुजुर्ग के बेटों ने सांप को काटकर मां को निकाला बाहर.. लेकिन
नई दिल्ली। इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्वी Sulawesi से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बागवानी के लिए घर से बाहर निकली एक 54 साल की महिला पर एक भारी-भरकम अजगर ने हमला कर दिया। यदि आप इस हमले को मामूली मानने की कोशिश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत होंगे। क्योंकि अजगर ने महिला पर हमला करने के बाद उसे साबुत निगल लिया था। काफी समय बाद जब महिला वापस नहीं पहुंची तो घर वालों ने उनकी तलाश में खोजबीन शुरु कर दी।
पूरा मामला 14 जून का बताया जा रहा है। अजगर के हमले का शिकार हुई महिला का नाम 'वा टीबा' है, जिनके काफी देर के बाद घर नहीं पहुंचने पर उनके बच्चे काफी परेशान हो गए थे। अगले दिन सूर्य उगते ही छानबीन शुरु कर दी गई। थोड़ी देर बाद टीबा की चप्पलें, कुल्हाड़ी और टॉर्च झाड़ियों के पास मिला। लेकिन इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह काफी डरावना था। टीबा के बच्चों ने देखा कि वहां से थोड़ी ही दूरी पर एक विशाल अजगर था, जिसका पेट पूरी तरह से फूल रखा था। अजगर से सबसे पहले महिला के सिर पर हमला किया और खा गया। पूरी महिला को निगलने की वजह से वह अपनी साधारण गति से भी नहीं चल पा रहा था।
इतना कुछ देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी बुरी तरह से डर गए थे। अब सभी लोग महिला की सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे। सुबह 9 बजे के आस-पास वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद उन्होंने अजगर को मारकर उसका शरीर फाड़ दिया। अजगर ने सबसे पहले महिला के सिर को खाया था लिहाज़ा उसका सिर अजगर के निचले हिस्से में मिला, जबकि महिला का बाकी पूरा शरीर कपड़े सहित अजगर के ऊपरी हिस्से में मिला। अजगर की लंबाई करीब 27 फीट बताई जा रही है, जिसने महिला पर हमला करने के बाद उसे निगल लिया था।
Published on:
16 Jun 2018, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.