
Afghanistan: Major Terrorist Attack On Security Personnel In Takhar Province, 25 Soldiers Killed ( Symbolic Image )
काबुल। अफगानिस्तान में शांति बहाली ( Afhanistan Peace Talk ) को लेकर अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता का सिलसिला जारी है। लेकिन, इसके बावजूद लगातार हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अफगानिस्तान के सुरक्षाकर्मियों ( Terror Attack On Security Personnel ) पर एक बड़े हमले को अंजाम दिया गया है।
यह हमला तालिबानी आतंकियों ने घात लगाकर किया है। इस भीषण हमले में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। अफगान अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि तालिबानी आतंकियों ने यह हमला तखार प्रांत में किया है।
तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों ( Talibani Terrorist ) के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को भारी क्षति पहुंचाया है। फिलहाल, ये साफ नहीं हो सका है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं।
हमले में 34 सुरक्षाकर्मियों की मौत
जावेद हेजरी ने बताया कि सुरक्षा बल जिले में एक ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, तभी तालिबानी आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की भनक तालिबान को पहले ही लग गया था, इसलिए इलाके के आसपास के घरों में तालिबानी आतंकियों ने पहले ही पॉजिशन ले ली थी। जैसे ही सेना के जवान उस क्षेत्र में पहुंचे, उनपर हमला बोल दिया।
इधर, तखार प्रांत के स्वास्थ्य निदेशक अब्दुल कयूम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस हमले में प्रांत के उप-जिला प्रमुख समेत 34 सुरक्षा बलों की मौत हुई है। फिलहाल, इस हमले को लेकर तालिबान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मंगलवार को हुए थे दो धमाके
आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में दो बड़े बम धमाके हुए थे। टोलो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया था कि निमरोज प्रांत के कांग जिले में दो बड़े बम धमाके हुए। इस धमाके में एक जिला पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 12 पुलिस बलों की मौत हो गई। इस हमले की भी जिम्मदारी किसी संगठन ने अभी तक नहीं ली है।
इससे पहले बीते रविवार को ही अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 110 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं, बीते शुक्रवार को भी दो बड़े धमाके हुए थे, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।
Updated on:
21 Oct 2020 04:02 pm
Published on:
21 Oct 2020 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
