आपको बता दें कि सोमवार को अमरिकी संसद की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी ने कोलिएशन सपोर्ट फंड (सीएसएफ) के तौर पर पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर (करीब 4697 करोड़ रुपए) की मदद को मंजूरी दे दी है। हालांकि समिति ने एक शर्त रखी है कि पाकिस्तान को इसमें से 35 करोड़ डॉलर तभब जारी किया जाएगा जब वह इस बात का प्रमाण दे कि उन्होंने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। समिति ने कहा है कि अमरीकी रक्षा मंत्री को संसद में इस बात का सबूत देना होगा कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है, तभी 35 करो़ड़ डॉलर की राशि जारी की जाएगी। गौरतलब है कि समिति ने वित्त वर्ष 2019 के सीएसएफ भुगतान के लिए 90 करोड़ डॉलर की अमरिकी बजट की मांग को भी मंजूरी दे दी है।