26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी सीनेटर ने आसिया को शरण देने की मांग की, कहा-पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में आसिया को ईशनिंदा के आरोप से बरी कर दिया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Nov 2018, 7:21 PM IST

asea

अमरीकी सीनेटर ने आसिया को शरण देने की मांग की, कहा-पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेटर रेंड पॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान की ईसाई महिला आसिया बीबी को अमेरिका में शरण देने की मांग की है। हाल में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में आसिया को ईशनिंदा के आरोप से बरी कर दिया था। इसके बाद से आसिया को पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने जान मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें डर है कि कही कट्टरपंथी उनकी सरेआम हत्या न कर दें।

उत्तर कोरिया ने हाईटेक हथियार का परीक्षण किया, बताया आत्मरक्षा के लिए था जरूरी

पाकिस्तान में जान को खतरा

रिपब्लिकन सीनेटर पॉल ने कहा कि वह आसिया की रिहाई के लिए लड़े रहे हैं। पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा है। इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से उन्हें यहां शरण देने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति को आसिया को अमरीका आने का न्योता देना चाहिए। पॉल ने आसिया को भी अमरीका में शरण के लिए आवेदन करने का सुझाव दिया है। आसिया को 2010 में पाकिस्तान की निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। आसिया की जान को खतरा बताते हुए उनके पति ने कनाडा समेत कई यूरोपीय देशों से शरण की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि आसिया को सुप्रीम कोर्ट से रिहाई मिलने के बाद से पूरे में प्रदर्शन जारी हैं। उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था,मगर वह अदालत में झूठे साबित हुए थे।