26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​उत्तर कोरिया ने हाईटेक हथियार का परीक्षण किया, बताया आत्मरक्षा के लिए था जरूरी

परमाणु हथियारों को नष्ट करने की कोशिश में जुटे अमरीका समेत कई देश उत्तर कोरिया के इस कदम से नाराज हो सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Nov 2018, 4:37 PM IST

kim jong

​उत्तर कोरिया ने हाईटेक हथियार का परीक्षण किया, बताया आत्मरक्षा के लिए था जरूरी

सोल। परमाणु परीक्षणों को लेकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले उत्तर कोरिया ने एक हाईटेक हथियार का परीक्षण किया है। इसे लेकर दुनियाभर में खलबली मच गई है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने खुद इस हाईटेक हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया। परमाणु हथियारों को नष्ट करने की कोशिश में जुटे अमेरिका समेत कई देश उत्तर कोरिया के इस कदम से नाराज हो सकते हैं। दरअसल,अमरीका के साथ शांति वार्ता के प्रयास शुरू होने के बाद हथियारों के परीक्षण की यह पहली आधिकारिक रिपोर्ट है।

क्वेटा में बलोच कार्यकर्ताओं ने की भूख हड़ताल, पाक सरकार से की गुमशुदा लोगों की रिहाई की मांग

हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया

प्योंगयांग की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन ने राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान अकादमी में नव विकसित हाईटेक सामरिक हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया। नॉर्थ कोरिया का दावा है कि परीक्षण सफल रहा। हालांकि यह किस तरह का हथियार है,इस बारे में नहीं बताया गया है। प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने कहा कि हाईटेक सामरिक हथियार का लंबे समय में विकास किया गया है। यह हमारे देश की रक्षा को अभेद्य बनाता है और हमारी पीपल्स आर्मी की लड़ाकू शक्ति को मजबूत बनाता है। गौरतलब है कि प्योंगयांग द्वारा परमाणु हथियार और बलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोका जाना इस साल के कूटनीतिक घटनाक्रमों और उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच वार्ता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इसकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार प्रशंसा की है।