
क्वेटा में बलोच कार्यकर्ताओं ने की भूख हड़ताल, पाक सरकार से की गुमशुदा लोगों की रिहाई की मांग
लाहौर। क्वेटा के प्रेस क्लब के बाहर गुरुवार को पाकिस्तान की ज्यादतियों को लेकर बलोच के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि ऐसे निर्दोष लोगों को न्याय मिले जिन्हें जबरदस्ती खफिया एजेंसी ने कैद कर रखा है। बलोच कार्यकर्ताओं की मांग है कि इन कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए। इस दौरान एक कार्यकर्ता मेहर गुल प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गए। वह अपने भाई की रिहाई की मांग कर रहा था। इस प्रदर्शन में अधिकतर महिलाएं और बच्चे भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्होंंने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी मीडिया इस मुद्दे को बिल्कुल भी नहीं उठा रहा है। इस कारण वह अपनी आवाज दुनिया भर में नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कई सालों से उनके परिवार के सदस्य लापता हैं।
अगर गुनाह किया है तो कोर्ट में पेश करें
संगठन वायस फॉर बलोच मिसिंग पर्सन के अध्यक्ष नर्सिल्ला बलोच की मांग है कि अगर कैद हुए कार्यकर्ताओं कोई अपराध किया है तो उन्हें तुरंत कोर्ट के सामने पेश किया जाए। यह बेहद शर्मनाक है कि इन गुमशुदा लोगों की पड़ताल के लिए पाकिस्तान सरकार कुछ नहीं कर रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में बलोच को लेकर पाकिस्तान की रवैया पक्षपात रहा है। वह यहां लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रहा है। लोगों की शिकायत है कि पाकिस्तान लोगों की पुश्तैनी जमीन छीन रहा है और उसका मुआवजा तक नहीं देर रहा। इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले को यहां की सेना अगवा कर लेती है। ऐसे लोगों या तो हत्या कर दी जाती है या उन्हें जेल में डाल दिया जाता है।
Published on:
16 Nov 2018, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.