26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाशोगी हत्याकांड : सऊदी अभियोजकों ने पांच आरोपियों के लिए मृत्युदंड मांगा

सऊदी लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि कुल ग्यारह लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 15 Nov 2018, 8:42 PM IST

saudi

खाशोगी हत्याकांड : सऊदी अभियोजकों ने पांच आरोपियों के लिए मृत्युदंड मांगा

रियाद। सऊदी अभियोजकों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या में शामिल पांच लोगों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में सऊदी लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि कुल ग्यारह लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इनमें से पांच लोग 'अपराध का आदेश देने और उसे अंजाम देने में प्रत्यक्ष रूप से' शामिल हैं, जिनके लिए मृत्युदंड मांगा गया है।

15 सऊदी एजेंटों ने मिलकर कर दी थी हत्या

वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार और सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक खाशोगी की दो अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। वह अपनी शादी के सिलसिले में कुछ कागजात लेने के लिए इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे और उसके बाद लापता हो गए। करीब दो हफ्ते बाद यह पता चला कि खागोशी की हत्या 15 सऊदी एजेंटों ने मिलकर कर दी है। उनकी हत्या इस तरह से की गई कि लाश तक का पता नहीं चला। बात में तुर्की की जांच टीम ने सभी पहलुओं की जांच कर दुनिया के सामने सच लाया। जांच सामने आया कि खाागोशी के शरीर के कई टुकड़े कर उस पर तेजाब का इस्तेमाल किया गया।

18 लोगों को किया गिरफ्तार

शुरूआती जांच के नतीजे जारी किए जाने के बाद सऊदी अधिकारियों ने खाशोगी की हत्या के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की थी। गुरुवार को मामले की सुनवाई में 11 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। सऊदी अरब पर अमरीका का दबाव था कि सभी दोषियों को सजा दी जाए। इसके साथ मामले की जांच बिना किसी पक्षपात के की जाए।