11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, सिलबट्टे से कुचला सिर, जानिए चौंकाने वाला कारण

पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाले खुलासा किया।

less than 1 minute read
Google source verification

फिरोजाबाद। पति पत्नी के बीच अकसर विवाद तो होते रहते हैं, लेकिन फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला जैन नगर में जो हुआ, वो दिल दहला देने वाला था। धनतेरस वाले दिन महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाले खुलासा किया। महिला का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका पति निकला। पति ने जब पत्नी की हत्या का कारण बताया, तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। महज छोटी सी बात पर पति ने सिलबट्टा से पत्नी के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

ये था मामला
धनतेरस वाले दिन थाना उत्तर के जैन नगर खेड़ा में हुए पूनम अग्रवाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति संजय ही पूनम का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। वारदात वाले दिन पूनम ने चाय बनाने से इंकार कर दिया था। इस पर गुस्साए पति संजय अग्रवाल ने सिलबट्टा से पूनम के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हत्या को लूट में बदलना चाहता था आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि इस हत्या को लूट की घटना में बदलने के लिए आरोपी ने पूरा प्रयास किया। हत्या के बाद पूनम अग्रवाल की अंगूठी, कुंडल को उतारकर अलमारी में रखे पर्स की चैन खोलकर बिस्तर पर डाल दी, इसके बाद वहां से फरार हो गया।एसपी सिटी ने बताया कि संजय अग्रवाल शादी से पूर्व से ही बड़ी बहन रेखा अग्रवाल संजय के साथ ही रहती थी। रेखा का अपने पति से तलाक हो गया था। रेखा को लेकर भी पूनम का संजय से विवाद होता था।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग