
Article 370 Abrogation Anniversary: Pakistan PM Imran khan say india and narendra modi made a blunder on August 5
इस्लामाबाद। आज यानी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर ( Jammu And Kashmir ) से अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) को हटाए हुए एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक बार फिर से पाकिस्तान की बौखलाहट और तड़प देखने को मिली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Pakistan PM Imran Khan ) बेचैन दिखे।
कश्मीर मामले पर दुनिया के सामने मुंह की खा चुके इमरान खान ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचने के लिए बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर विधानसभा ( Pakistan Occupied Kashmir Legislative Assembly ) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी ने बड़ी गलती की है और अब वे फंस गए हैं। इमरान खान बोलते हुए यहां तक कह गए कि कश्मीर जल्द भारत के शासन से आजाद हो जाएगा।
इमरान खान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM narendra Modi ) को पहले आर्टिल 370 हटाने में डर लग रहा था लेकिन चुनाव जीतने के बाद हिंदूवादी वोट बैंक ( Vote Bank ) को खुश करने के लिए इतना गलत कदम उठा लिया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि अंदर से आप सभी लोग महसूस कर रहे हैं कि आप हार गए हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि कश्मीरी ऐसे वक्त से गुजर रहे हैं जो उनके लिए जीत में खत्म होगा।
पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इरमान खान ने कहा कि 5 अगस्त को उठाए गए कदम की वजह से पश्चिमी मीडिया ( Western Media ) ने पहली बार पिछले एक साल में भारत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहले जब बांग्लादेश बना तो दुनिया ने भारत को सकारात्मक रूप में देखना शुरू किया, हमें नहीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
बता दें कि पाकिस्तान ने बीते दिन अपना नया राजनैतिक मैप जारी किया। पाकिस्तान ने मंगलवार को अपना नया राजनैतिक नक्शा जारी करते हुए भारत के कई इलाकों को अपना बताया है इसमें जम्मू-कश्मीर, सियाचीन और गुजारत के जूनागढ़ ( Junagadh ) शामिल है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को एक बैठक में देश के नए नक्शे को पेश किया। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ( Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi ) ने कहा कि भारत ने इन इलाकों पर अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया कि सर क्रीक में भारत के साथ उसका विवाद है।
Updated on:
06 Aug 2020 08:18 am
Published on:
05 Aug 2020 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
