
पाकिस्तान में पीएम आवास की 70 लग्जरी कारों की नीलामी
इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास की लग्जरी गाड़ियों की सोमवार से नीलामी शुरू हो गई। पहले दिन 102 गाड़ियों में से 70 कारें ही बिकी। बताया जा रहा कि ये सभी गाड़ियां बाजार की कीमत से अधिक दामों पर बिकी हैं। इन गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज समेत कई लग्जरी कारें शामिल हैं। नीलामी के दौरान तय किए गए नियमों के अनुसार, बोली लगाकर कार खरीदने वाले शख्स को मौके पर ही 10 फीसदी कीमत उसी समय अदा करना पड़ा।
इन कारों की हो रही है नीलामी
बताया जा रहा है कि नीलामी के दौरान रखी गई 102 गाड़ियों में 40 टोयोटा कारें, 28 मर्सिडीज, 8 बीएमडब्ल्यू, 5 मित्सुबिशी और 2 लैंड क्रूजर की कारें शामिल हैं। इन लग्जरी कारों की कीमत करोड़ों में है। नीलामी से प्राप्त धन को पाकिस्तान के सरकारी खजाने में जमा होगा जिसका इस्तेमाल देश के विकास कार्यों में किया जाएगा।
बदहाल है पाकिस्तान
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए इमरान खान ने प्रधानमंत्री काफिले में तैनात दर्जनों बुलेटप्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल करने से भी इनकार कर दिया था। इमरान का कहना है कि इन गाड़ियों की नीलामी की जाएगी, जिससे प्राप्त धन को सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। दरअसल प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की आर्थिक बदहाली को खत्म करने के लिए ये फैसला किया है। प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद आलीशान वाहनों की नीलामी से प्राप्त धन को देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती
नया पाकिस्तान का नारा देने वाले इमरान खान इस समय प्रधानमंत्री आवास में सिर्फ दो चपरासी के भरोसे रह रहे हैं। दरअसल इससे प्रधानमंत्री आवास पर 254 चपरासी तैनात रहते थे जिनका अलग-अलग काम रहता था।
Published on:
17 Sep 2018, 9:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.