6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूटान के पूर्व पीएम ने खड़ी की नई मिसाल, पत्नी को गोद में उठाकर कह दी बड़ी बात

पूर्व प्रधानमंत्री ने मिसाल पेश की है कि अपने प्यार के लिए वो किस हद जा सकते हैं।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Sep 15, 2018

Bhutan's ex prime minister shares a lovely picture with wife

भूटान के पूर्व पीएम ने खड़ी की नई मिसाल, पत्नी को गोद में उठाकर कह दी बड़ी बात

थिंपू। भूटान का नाम लेते हुए भले ही उसे गरीब देशों की श्रेणी में गिना जाए लेकिन खुश रहने के मामले में इस देश ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। कुछ समय पहले जारी खुशियों के इंडेक्स में सबसे आगे रहने वाले इस देश ने विश्व को फिर से एक नई सीख दी है। दरअसल वहां पूर्व प्रधानमंत्री ने मिसाल पेश की है कि अपने प्यार के लिए वो किस हद जा सकते हैं।

भूटान के पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे की तस्वीर पर वायरल

सोशल मीडिया पर भूटान के पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे की एक तस्वीर इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। लोगों से तारीफ बटोरती इस तस्वीर में पूर्व पीएम अपनी पत्नी को पीठ पर ले जाते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीर खुद उन्होंने शेयर की थी। एक पोस्ट में उन्होंने ये तस्वीर शेयर करते हुए ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ और सर वाल्टर रेलीघ की कहानी को याद की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि एक व्यक्ति अपने प्यार के पैर सुरक्षित रखने के लिए सब कुछ कर सकता है।

दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ

ये तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग दोनों के प्यारी जोड़ी और उनके बीच की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है। यूजर्स इस पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स तो इस फोटो की 90 के दशक के धारावाहिक फ्रेंड्स से तुलना कर रहे हैं।

रेलीघ-एलिजाबेथ की कहानी

गौरतलब है कि सर वॉल्टर रेलीघ ने एक बार क्वीन एलिजाबेथ के पैर गंदे से बचाने के लिए अपने पहने कपड़ों को उतार कर कीचड़ से भरे रास्ते में बिछा दिया था। बताया जाता है कि वे क्वीन के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक थे। हालांकि बाद में उनका सिर कलम कर दिया गया था। उनपर एक नौकरानी के साथ अफेयर के आरोप में ये सजा सुनाई गई थी।