
नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया की ओर से लगातार जारी परमाणु परीक्षण और अमरीका के साथ बढ़ रही उसकी तनातनी के बीच चीन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चीन ने उत्तरी कोरिया पर तेल सप्लाई को लेकर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि चीन ने यह प्रतिबंध पूरी तरह से न लगाते हुए केवल उसकी लिमिट घटाई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब चीन ने प्यॉंगयांग पर 20 लाख बैरल तक का बैन लगा दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि प्योंगयोंग के लिए परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात प्रति वर्ष 2 मिलियन बैरल तक सीमित होगा और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की बिक्री पूरी तरह से 1 जनवरी 2018 को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर दी जाएगी। बता दें कि चीन ने उत्तरी कोरिया पर यह बैन इंटरनेशन प्रेशर के चलते लगाया है। इससे पहले चीन के सरकारी मीडिया की उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की निंदा पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। चीन ने साफ किया था इससे दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान हो सकता है।
कपड़ा आयात पर भी लगेगा बैन
हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि यह बैन कोरिया की तेल सप्लाई को कितना बाधित करेगा। चीन की ओर से अभी तक नॉर्थ कोरिया के साथ तेल व्यापार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीनी मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह उत्तर से कपड़ा आयात पर प्रतिबंध लगाएगा। तरलीकृत प्राकृतिक गैस की बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है और परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात प्रति वर्ष दो बैरल तक घटा दिया गया है। बता दें कि उत्तर कोरिया वस्त्रों पर भारी निर्भर करता है, यह उसके विदेशी राजस्व का एक अंतिम प्रमुख स्रोत है बीजिंग ने लौह अयस्क, कोयला, सीफूड और अन्य वस्तुओं के खरीद से पहले ही कटौती की है।
चीन से 90 प्रतिशत व्यापार
दरअसल, चीन से नॉर्थ कोरिया व्यापार का 90 प्रतिशत तक व्यापार होता है। इसलिए प्योंगयोंग के परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण में चीन का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। बता दें कि अति प्राचीन काल से चीनी उत्तर कोरिया के राजनयिक संरक्षक माना जाता है लेकिन अब किम जोंग उन सरकार आने के बाद चीन और प्योंगयोंग के संबंध खटास की ओर बढऩे लगे हैं। बीजिंग ने यूएन सुरक्षा परिषद में उत्तरी कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन किया है। उधर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उत्तरी कोरिया को आत्मघाती मिशन पर बताया है। इसके साथ ही अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र से उत्तर कोरिया पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की पैरवी भी की है।
Updated on:
23 Sept 2017 11:18 am
Published on:
23 Sept 2017 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
