Bao Fan Goes Missing: चीन में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। चीन में बड़े और प्रमुख बैंकर्स में से एक बाओ फान लापता हो गए है। चीन में इस तरह की बात असामान्य नहीं है क्योंकि बाओ फान एक अरबपति है। बाओ के लापता होने का असर उनकी कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है।
कुछ समय पहले ही कोरोना की लहर से चीन (China) की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ा था। अब धीरे-धीरे चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को तो मिल रहा है पर हाल ही में चीन में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। चीन के बड़े बैंकर्स में से एक बाओ फान (Bao Fan) लापता हो गए है। यह कोई असामान्य बात नहीं है क्योंकि बाओ एक अरबपति बैंकर है। बाओ की गिनती चीन के सबसे हाई-प्रोफाइल बैंकर्स में होती है। ऐसे में बाओ के इस तरह लापता होने का असर उनकी कंपनी के साथ ही देश की बैंकिंग पर भी पड़ रहा है।
पिछले दो दिन से नहीं है कंपनी के संपर्क में
रिपोर्ट के अनुसार बाओ पिछले दो दिन से लापता बताए जा रहे है। पिछले दो दिन से बाओ अपनी कंपनी चाइना रेनेसॉन्स होल्डिंग्स लिमिटेड के संपर्क में नहीं है।
कंपनी ने दी जानकारी
बाओ के लापता होने की जानकारी उनकी कंपनी चाइना रेनेसॉन्स होल्डिंग्स लिमिटेड ने ही दी है। कंपनी ने हाल ही में इस बारे में बात करते हुए बाओ के लापता होने की जानकारी शेयर की।
यह भी पढ़ें- भारत में Twitter के 3 में से 2 ऑफिसों को Elon Musk ने किया बंद, वर्कर्स को दिया यह आदेश....
कंपनी को हुआ नुकसान
बाओ के लापता होने का नुकसान उनकी कंपनी को भी उठाना पड़ रहा है। बाओ के इस तरह अचानक लापता होने से शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ है। उनकी कंपनी के शेयर अब तक करीब 50% तक गिर गए हैं।
पूछताछ का थे हिस्सा
ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट के अनुसार बाओ से उनकी कंपनी के प्रेसिडेंट कोंग लिन (Kong Lin) के एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पिछले कई महीनों से पूछताछ की जा रही थी। उनके परिवार वालों को भी भी इस बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे में सरकारी जांच का हिस्सा होने के बावजूद बाओ का इस तरह लापता हो जाना हैरानी की बात है।
चीन की वित्तीय स्थिति पर पड़ सकता है असर
बाओ चीन के बड़े बैंकर्स में से एक है। कई बड़ी कंपनियों में उनके क्लाइंट्स रहे हैं और कई कंपनियों की उन्होंने काफी मदद भी की है। ऐसे में अचानक से बाओ के लापता हो जाने का असर कई कंपनियों पर पड़ सकता है। साथ ही देश की वित्तीय स्थिति पर भी इस बात का असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार एक महिला को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा