
पीएम मोदी और प्रिंस सलमान के बीच बड़ा फैसला, अब 2 लाख मुसलमान हर साल कर सकेंगे हज यात्रा
ओसाका।G20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ( Crown Prince of Saudi Arabia ) के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत को एक बड़ी सफलता मिली है।
दरअसल, सऊदी अरब ने भारतीय मुसलमानों को एक बड़ी सौगात दी है। सऊदी अरब ने भारत के हज कोटा () को 30 हजार बढ़ा दिया है। यानी की अब हर साल पहले के मुकाबले 30 हजार अधिक मुसलमान मक्का में वार्षिक हज यात्रा पर जा सकेंगे।
बता दें कि इससे पहले 1.70 लाख भारतीय मुसलमानों को हज यात्रा के लिए हर साल मक्का जाने की इजाजत थी। 30 हजार बढ़ने के साथ यह संख्या 2 लाख हो गई है। अब हर साल 2 लाख मुसलमान हज यात्रा के लिए मक्का जा पाएंगे।
पीएम मोदी ने उठाया हज यात्रियों का मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी प्रिंस सलमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्राथमिकता के तौर पर हज यात्रियों का मुद्दा उठाया। प्रिंस सलमान ने पीएम मोदी के बातों को समझते हुए ये बड़ी घोषणा की है।
दोनों नेताओं की बैठक के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बयान देते हुए कहा कि सऊदी के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री मोदी को वादा किया है कि भारत का हज कोटा 170,000 से बढ़ाकर 200,000 सालाना कर दिया जाएगा।
दोनों देशों में अहम करार
भारत और सऊदी अरब के बीच कई अहम करार हुए। मौजूदा समय में सऊदी अरब भारत का कच्चे तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता है। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी और प्रिंस सलमान ने ऊर्जा सहयोग से आगे बढ़कर संबंधों को विस्तार दिया है। दोनों देशों की सरकारें समारिक साझेदारी बढ़ाने पर भी सहमत हुई हैं।
पीएम मोदी और प्रिंस सलमान ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा तथा आतकंवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने के मसले पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है। रवीश कुमार ने बताया कि एक बहुमूल्य सामरिक साझेदार के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार तथा निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।
इन सबके अलावा दोनों नेताओं ने पर्यटन और फ्लाइटें बढ़ाने की जरूरत पर भी चर्चा की। मोदी और सलमान ने जल्द मुलाकात को लेकर सहमति जताई है। साथ ही प्रिंस सलमान ने पीएम मोदी को एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथियों में से एक के तौर पर आमंत्रित किया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
29 Jun 2019 07:39 am
Published on:
28 Jun 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
