हालांकि, दूसरों की जान बचाने वाला यह मसीहा खुद बड़ी आपदा से जूझ रहा है। बीते साल भर से वह अंतिम चरण में पहुंच चुके फेफड़ों के कैंसर का इलाज करा रहे हैं। यह वह चरण है, जब कैंसर दूसरे अंगों तक भी पहुंच जाता है। असहनीय दर्द और करीब 21 किलो वजन घटने के बावजूद वह देश में आने वाली आपदा में तत्पर नजर आते हैं।