2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान के सलाहकार का इस्तीफा

इमरान खान पर किसी भी स्तर पर हो रहे करप्शन से निपटने का भारी दवाब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 5 Sep 2018, 9:31 AM IST

imran khan

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान के सलाहकार का इस्तीफा

लाहौर। पाकिस्तान में इमरान खान के सलाहकार ने भ्रस्टाचार के आरोप में इस्तीफ़ा दे दिया है। इमरान के निजी सलाहकार के इस्तीफा देने से इमरान सरकार को पहला झटका लगा है। तकरीबन 20 दिन पहले पीएम बने इमरान खान के बेहद करीबी संसदीय कार्य सलाहकार बाबर अवान को अपने खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा।

जापान में तूफान जेबी ने मचाई तबाही, अब तक 7 लोगों की मौत

इमरान खान के लिए पहला झटका

पीएम बनने के बाद इमरान खान को एक महीने के भीतर यह एक बड़ा झटका है। सरकार के संसदीय कार्य सलाहकार बाबर अवान ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को इमरान सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अवान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'संसदीय कार्य मंत्रालय से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास गया था। इसे कहते हैं कानून का शासन।'

बाबर अवान के खिलाफ एफआईआर

बाबर अवान के इस्तीफे देने की वजह यह बताई जा रही है कि उनके इस्तीफे के कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने इस्लामाबाद में नंदीपुर परियोजना में देरी और धन के गबन को लेकर उनके ऊपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को इस मामले में अवान से तीन घंटे के लिए पूछताछ भी की गई थी। बताया जा रहा है कि यह मामला तब शुरू हुआ था जब केंद्र में 2008-2013 के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सरकार थी और अवान इस सरकार में कानून और न्याय मंत्री थे।

सवर्णों के रुख से सकते में शाह, एमपी-राजस्‍थान-छत्तीसगढ़ में भाजपा को एंटी इनकंबेंसी का डर

इमरान का दावा- भ्रष्टाचार मुक्त शासन

आपको बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करते आये हैं। कुछ दिन पहले ही अवान के खिलाफ मामला शुरू होने पर इइमरान खान ने ट्वीट किया था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इसके लिए शासन प्रणाली की शैली को बदला जाएगा। पाकिस्तान में इमरान खान नया पाकिस्तान बनाने के वादे के साथ पदारूढ़ हुए हैं। उन पर किसी भी स्तर पर हो रहे करप्शन से निपटने का भारी दवाब है।