2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को पेंटागन की चेतावनी, सभी आतंकी समूहों को बनाए निशाना

पेंटागन ने कहा है कि अमरीका सभी आतंकी समूहों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव जारी रखेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 4 Sep 2018, 4:39 PM IST

pentagon directs pakistan to trigger every terrorist group

पाकिस्तान को पेंटागन की चेतावनी, सभी आतंकी समूहों को बनाए निशाना

वाशिंगटन। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन, जनरल जोसेफ डनफोर्ड्स के इस्लामाबाद में रुकने के एक दिन बाद पेंटागन ने कहा है कि अमरीका सभी आतंकी समूहों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव जारी रखेगा।

पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर का बयान

मीडिया से बातचीत में पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर ने सोमवार को बताया, 'क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले सभी आतंकी समूहों को हराने की अपनी साझा प्रतिबद्धता के आधार पर हम जनवरी से लगातार उच्चस्तर के पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।'

पाकिस्तान पर दबाव डालना जारी रखेंगे: पेंटागन प्रवक्ता

उन्होंने आगे कहा, 'हम हक्कानी नेटवर्क समेत सभी आतंकी समूहों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालना जारी रखेंगे और हम पाकिस्तान से तालिबान नेतृत्व को गिरफ्तार करने, उसे खदेड़ने और बातचीत के करने के प्रस्ताव का भी आह्वान करते रहेंगे।'

ये भी पढ़ें:- अफ्रीकी देशों की मदद कर रिझाना चाह रहा है चीन, बिना ब्याज के वित्तीय सहायता का किया ऐलान

सीएसएफ का नाम निलंबन सूची में रहेगा बरकरार

आपको बता दें कि पेंटागन के अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया, 'पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता रद्द करने की घोषणा जनवरी 2018 में की गई थी। सीएसएफ का नाम निलंबन की सूची में शामिल है और यह बरकरार रहेगा।'

इस्लामाबाद ने आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई के वादे को नहीं किया पूरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 की शुरुआत में पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी सुरक्षा सहायता रद्द कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अरोप लगाया था कि इस्लामाबाद ने आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई के अपने वादे को पूरा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:- अमरीका ने रोकी वित्तीय मदद तो पाक मीडिया ने भारत पर फोड़ा ठिकरा, लगाया ये आरोप