5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह का दावा, इमरान खान की तीसरी पत्नी के सेना और आईएसआई से संबंध

बुशरा बीबी से विवाह कर इमरान खान सेना के बिछाए जाल में फंस गए।

2 min read
Google source verification
imran khan with bushra biwi

पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह का दावा, इमरान खान की तीसरी पत्नी के सेना और आईएसआई से संबंध

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लेखक तारिक फतह का दावा है कि इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के संबंध सेना और आईएसआई से संबंध हैं। पाकिस्तान से निर्वासन झेल रहे इस लेखक और विचारक का दावा है कि पीएम इमरान की तीसरी बेगम सेना की एजेंट है। पाकिस्तानी सेना ने साजिश के तहत प्रधानमंत्री तक पहुंच बनाई है।

बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नही होगा नेपाल, राजनैतिक असहमति के चलते किया फैसला

तारिक फतह का दावा

एक भारतीय मीडिया चैनल से बात करते हुए तारिक फतह ने कहा कि इमरान खान के लिए सेना और आईएसआई से निपटना नामुमकिन होगा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान की हुकूमत में पाकिस्तान 'दुनिया का इस्लामिक स्टेट' बनेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में फौज पहले भी सक्रिय थी। लेकिन अब बुशरा बीबी के जरिये सेना की सीधी पहुंच इमरान खान के घर और शयनकक्ष तक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि बुशरा बीबी से विवाह कर इमरान खान सेना के बिछाए जाल में फंस गए। असल में उनके विवाह को सेना ने ही प्लांट किया है।

इमरान नहीं बदल सकते पाकिस्तान

तारिक फतह ने कहा है कि पाकिस्तान बिल्कुल नहीं बदल सकता है। इस बारे में इमरान खान कुछ भी नहीं कर सकते हैं।उन्होंने दावा लिया कि असल में इमरान खान के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। सेना का उन पर पूरा नियंत्रण है। अगर वह सेना के दयार से बाहर जाने की बात करेंगे तो सेना उन्हें उठकर बाहर फेंक देगी।

फिक्स थे पाकिस्तान के चुनाव

पाकिस्तान के चुनावों पर बोलते हुए तारिक फतह ने निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के दावे का मजाक बनाते हुए कहा कि जब आजादी के तत्काल बाद पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए तो अब क्या होंगे! उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव पहले से ही फिक्स थे और इसके जरिये वही परिणाम सामने आया है, जो सेना को चाहिए था।

अक्टूबर में दुबई जाएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी

आयरन लेडी हैं मरियम नवाज

तारिक फतह ने जेल में बंद नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मरियम दुनिया की सबसे बहादुर लेडी है। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ कोई दूध के धुले नहीं हैं। कहीं न कहीं वह भी पाकिस्तानी हुक्मरानों के घिसे पिटे रवैये को लेकर चलते हैं। लेकिनमेरियम पाकिस्तान का मुस्तकबिल बन सकती हैं।