1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक रक्षा दिवस के दिन तंबाकू खाते हुए पकड़े गए शाहिद अफरीदी, वायरल हुआ वीडियो

ताबड़-तोड़ प्रहार कर लगातार छक्‍के जड़ने के कौशल के कारण शाहिद को 'बूम-बूम अफरीदी' का नाम मिला था। लेकिन अगर हम आप को बताए कि महंगी-महंगी कारों आैर शाही खाना खाने वाले अफरीदी तंबाकू का भी इस्तेमाल करते हैं आप क्या सोचोगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Sep 2018, 3:53 PM IST

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने क्रिकेट करियर में कई बार विवादों में रहे। अफरीदी के करियर में दर्शकों से लड़ाई झगड़े से लेकर बॉल टैम्परिंग तक कई आरोप लगे हैं। अफरीदी धमाकेदार बल्‍लेबाजी के कारण क्रिकेट प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहेे हैं। पाकिस्‍तान ही नहीं, दुनियाभर में उनके फैंस हैं। ताबड़-तोड़ प्रहार कर लगातार छक्‍के जड़ने के कौशल के कारण शाहिद को 'बूम-बूम अफरीदी' का नाम मिला था। लेकिन अगर हम आप को बताए कि महंगी-महंगी कारों आैर शाही खाना खाने वाले अफरीदी तंबाकू का भी इस्तेमाल करते हैं आप क्या सोचोगे।

तंबाकू कहते पकड़े गए अफरीदी
जी हां! हालही में अफरीदी ने तंबाकू का सेवन कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। गुरुवार को रावलपिंडी में आयोजित 53वें पाक रक्षा और शहीद दिवस के मौके पर अफरीदी भी माैजूद थे। अफरीदी के अलावा यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन और आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा मौजूद थे। अफरीदी सेना के बीच में बैठे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अफरीदी चुपके से तंबाकू निकालते हैं आैर अपने होठों के नीचे दबा लेते हैं। अफरीदी का तंबाकू कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों उनकी आलोचना कर रहे हैं।

पहले भी आ चुके हैं विवादों में
ये पहली बार नहीं है जब अफरीदी विवादों में घिरे हो इस से पहले अफरीदी कश्मीर मसले पर ट्वीट कर विवादों में आ गए थे। अफरीदी ने ट्वीट कर कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र संघ को को दखल देने की अपील की थी। शाहिद ने अपने ट्विटर अकाउंड पर एक पोस्ट लिखा था। आफरीदी ने लिखा था कि भारत के कब्जे वाले कश्मीर में स्थिति नाजुक होती जा रही है। वहां पर आज़ादी की आवाज़ को दबाया जा रहा है और बेगुनाहों को मारा जा रहा है. लेकिन यह देख कर हैरानी हो रही है कि अभी तक सयुंक्त राष्ट्र कहां पर है। संयुक्त राष्ट्र इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।