
indian railway liquid send oxygen to bangladesh
नई दिल्ली। बांग्लादेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर चरम पर है। कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। यहां की सरकार ने 23 जुलाई शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिन के सख्त लॉकडाउन की घोषणा की। इस बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) बांग्लादेश की मदद के लिए आगे आया है।
भारतीय रेलवे बांग्लादेश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) ट्रेन से 200 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन यानी एलएमओ (Liquid Medical Oxygen) की खेप रविवार को पहुंचाएगा। ऐसा पहली बार है जब इस जीवन रक्षक गैस को देश के बाहर भेजा गया है।
पहली बार बांग्लादेश रवाना हुई ऑक्सजीन एक्सप्रेस
झारखंड के टाटानगर से 10 कंटेनर वाली यह ट्रेन शनिवार को रवाना हुई। ये रविवार बांग्लादेश के बेनापोल पहुंच जाएगी। रेलवे के अनुसार टाटानगर से 200 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप लेकर ऑक्सजीन एक्सप्रेस पहली बार बांग्लादेश रवाना हुई। इसके रविवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।
24 अप्रैल को शुरू हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस
भारत में महामारी की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन डिमांड बढ़ गई थी। इसकी कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया। रेलवे ने 24 अप्रैल, 2021 को इस अभियान की शुरुआत बाद अब तक 480 ऐसी ट्रेनों का परिचालन कर चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में 38,841 टन ऑक्सीजन पहुंचाया जा चुका है।
Published on:
24 Jul 2021 11:01 pm
