5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में चक्रवाती तूफान जेबी का कहर, अब तक 6 लोगों की जान गई

पश्चिमी जापान में दोपहर को 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये तूफान आया। तूफान इतना शक्तिशाली था कि इससे घरों की छतें तक उड़ गईं।

2 min read
Google source verification

image

Navyavesh Navrahi

Sep 04, 2018

japan

जापान में चक्रवाती तूफान जेबी का कहर, अब तक 6 लोगों की जान गई

जापान में आज आए भयंकर तूफान ने छह लोगों की जान ले ली। तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। इस तूफान में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- इस दौरान चलीं तेज हवाओं के कारण मकानों की छतें तक उड़ गईं। पुलों पर खड़े ट्रक और गाड़ियों के पलटने की भी खबर है।

जिंदा है ISIS सरगना अबू बक़र अल बग़दादी!, अफ्रीकी देश में छिपे होने की आशंका

यहां तक कि ओसाका खाड़ी में खड़े टैंकर जहाज को भी तेज हवाएं अपने साथ उड़ा ले गईं। टैंकर के एक पुल से टकराने और पुल को पहुंची क्षति के कारण कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्य द्वीप से कट गया। नतीजन लगभग तीन हजार लोग फंस गए हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि पुल को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यात्री कब अपने मंजिल के लिए रवाना हो सकते हैं।

अमरीका ने रोकी वित्तीय मदद तो पाक मीडिया ने भारत पर फोड़ा ठिकरा, लगाया ये आरोप

बता दें, तूफान के दौरान तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण हवाई अड्डे में पानी भर गया। इस कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। पश्चिमी जापान में दोपहर को 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान जेबी आया। यह इलाका इस साल गर्मी में हुई भयावह बारिश से अभी उबर ही रहा है।

पाकिस्तानः इमरान खान के करीबी आरिफ अल्वी ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने लोगों से जल्द से जल्द जगह खाली करने की अपील की है और सरकार से निवासियों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए। मौसम एजेंसी के प्रमुख अनुमानकर्ता रयुता कुरोरा के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जेबी अपने केंद्र से 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह 1993 के बाद से आया सबसे भीषण तूफान है।