18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह बम धमाके में बाल-बाल बचे

HIGHLIGHTS आतंकियों ने बुधवार को राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ( Afghanistan's Vice President Amrullah Saleh ) को निशाना बनाकर हमला किया है। इस घटना की जानकारी देते हुए उपराष्ट्रपति के बेटे एबाद सालेह ने बताया कि उनके पिता और देश के उपराष्ट्रपति के काफिले पर हमला हुआ है।

2 min read
Google source verification
amrullah saleh

Kabul Bomb Blast: Afghanistan's Vice President Amrullah Saleh Escaped a Suicide Bomb Attack

काबुल। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर लगातर तालिबान और सरकार के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार हमले हो रहे हैं। अब आतंकियों ने बुधवार को राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ( Attack On Afghanistan's Vice President Amrullah Saleh ) को निशाना बनाकर हमला किया है।

इस बम धमाके में सालेह बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह-सुबह सड़क किनारे भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके को सालेह के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस घटना की जानकारी उपराष्ट्रपति के बेटे एबाद सालेह ने ट्वीट कर दी है।

Afghanistan: राजधानी काबुल IED विस्फोट, 2 अफगान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत

सालेह के बेटे ने बताया कि उनके पिता और देश के उपराष्ट्रपति के काफिले पर हमला हुआ है। हालांकि इस हमले में सालेह के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। सालेह के बेटे ने अपने ट्वीट में कहा ‘मैं आश्‍वासन देना चाहता हूं कि मैं और मेरे पिता दोनों ही सुरक्षित हैं और हमारे साथ का कोई भी व्‍यक्ति शहीद नहीं हुआ है। सब लोग सुरक्षित हैं।’

बम धमाके में बाल-बाल बचे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के कार्यालय के प्रवक्ता रज़वान मुराद ने भी इस हमले को लेकर फेसबुक के जरिए जानकारी दी है। मुराद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'आज अफगानिस्तान के दुश्मनों ने एक बार फिर सालेह की जान लेने की कोशिश की लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए और सालेह को कोई चोट नहीं पहुंची।'

रज़वान मुराद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलावरों ने सालेह के काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस धमाके में उनके कुछ बॉडीगार्ड को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे बताया कि सालेह जब अपने घर से निकल कर काम पर जा रहे थे तभी आत्मघाती हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक दो शवों और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह विस्फोट बहुत भयानक था। धमाके इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्‍चे उड़ गए। आसपास की इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

तालिबान पर हमले का शक

अब ये माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे तालिबान और पाकिस्‍तान के आतंकी गुटों का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन और तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभ‍ियान शुरू कर दिया है। इस धमाके में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से कुछ की हालात नाजुक बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान: जुमे की नमाज के बाद दो बम धमाकों से दहला नंगरहार प्रांत की मस्जिद, 62 की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके की वजह से इलाके में आग लग गई थी, जिसे मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी अमरुल्लाह सालेह को निशाना बनाकर हमला किया गया था। उस हमले में 20 लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने कहा था कि देश की सरकार 6 तालिबानी कैदियों की रिहाई को लेकर असमंजस में है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस ने इन तालिबानी कैदियों की रिहाई का विरोध किया है। इन 6 तालिबानी कैदियों पर ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के नागरिकों पर हमला करने का आरोप है। फिलहाल उन 6 तालिबानी कैदियों की रिहाई को लेकर अब तक फैसला नहीं लिया जा सका है।