
करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए 14 जुलाई को होगी भारत-पाक के बीच दूसरी बैठक
इस्लामाबाद।करतारपुर कॉरिडोर ( kartarpur corridor ) को लेकर अगले दौर की वार्ता 14 जुलाई को होगी। इस संबंध में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारत को अवगत करा दिया है।
पाकिस्तान ने कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर और संबंधित तकनीकी मुद्दों के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने तथा समझौते पर चर्चा करने के लिए दूसरी बैठक 14 जुलाई को वाघा में होगी।
पाकिस्तान ने भारत के प्रस्ताव को मानने से किया था इनकार
बता दें कि दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरे दौर की बातचीत बहुत जल्द हो सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि कब होने वाला है।
मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए नई तारीख का एलान कर दिया गया है और इस संबंध में भारत को अवगत भी करा दिया है।
इससे कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत के प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था। साथ ही वार्ता के लिए कुछ नियम और शर्तें भी लगाई थी।
भारत ने प्रस्ताव दिया था कि भारतीय नागरिकों के अलावा ‘ओवरसीज इंडियन कार्ड ’( OIC ) धारकों को भी तीर्थयात्रा की इजाजत दी जाए। इसपर पाकिस्तान ने साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि केवल भारतीय नागरिकों को ही इजाजत दी जाएगी।
पाकिस्तान ने कहा था कि श्रद्धालुओं को सिर्फ एक विशेष परमिट व्यवस्था के तहत ही करतारपुर की यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी।
भारत ने सुझाव दिया था कि करतारपुर कॉरिडोर को हफ्ते के सातों दिन और साल के 365 दिन खुला रखा जाए। इस पर पाकिस्तान ने कहा कि केवल तीर्थयात्रा के समय ही खुला रखने की अनुमति दी जाएगी।
इसके अलावा 5000 श्रद्धालुओं को अनुमति दिए जाने के सुझाव पर पाकिस्तान ने कहा कि केवल 700 को अनुमति दी जाएगी। विशेष अवसरों पर 10000 श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत दिए जाने का जवाब पाकिस्तान ने अभी तक नहीं दिया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
03 Jul 2019 10:06 am
Published on:
02 Jul 2019 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
