12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासिम-जोमार्त तोकायेव ने भारी मतदान से जीता कज़ाखस्तान राष्ट्रपति चुनाव, बने रहेंगे पद पर

Kazakhstan Presidential Election: कज़ाखस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव की फिर से इस पद पर वापसी तय है। कारण है ताज़ा चुनावी नतीजे।

2 min read
Google source verification
kassym-jomart_tokayev_1.jpg

Kassym-Jomart Tokayev

मध्य एशियाई देश कज़ाखस्तान (Kazakhstan) में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के नतीजे आज सामने आ गए हैं। हालांकि वोटों की फाइनल घोषणा अभी होना बाकी है, पर यह साफ हो चुका है कि देश के राष्ट्रपति का पदभार कौन संभालेगा। कज़ाखस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव (Kassym-Jomart Tokayev) का फिर से राष्ट्रपति बनना तय है। शुरुआती रुझान से ही आगे चल रहे तोकायेव की लीड बढ़ती ही चली गई और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।


भारी मतदान से हासिल की जीत

कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में तोकायेव ने भारी मतदान से जीत हासिल की है। कज़ाखस्तान के चुनाव आयोग (Electoral Commission) द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार तोकायेव को कुल वोटों का 81.31 % हिस्सा मिला है, जो एक बड़ी जीत है। साथ ही यह जीत तोकायेव की अपने देश में लोकप्रियता भी दर्शाता है।

सेंट्रल एशिया का सबसे बड़ा देश

कज़ाखस्तान सेंट्रल (मध्य) एशिया का सबसे बड़ा देश है। ऐसे में तोकायेव का फिर से राष्ट्रपति बनना पूरे सेंट्रल एशिया के लिहाज से एक बड़ी बात है।


यह भी पढ़ें- नॉर्थर्न आयरलैंड में आतंकी हमले की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार

अन्य प्रत्याशियों की करारी हार

तोकायेव के खिलाफ 5 अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे। पर कज़ाखस्तान के चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इन पाँचों प्रत्याशियों को डबल डिजिट्स में भी वोट नहीं मिले। वहीँ चुनाव में 5.8 % वोटर्स ने सभी प्रत्याशियों के खिलाफ वोट दिया।

देश के दूसरे राष्ट्रपति

तोकायेव कज़ाखस्तान के दूसरे राष्ट्रपति है। उन्होंने पहली बार 2019 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था। अब ताज़ा राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ तोकायेव एक बार फिर से कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।


यह भी पढ़ें- निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में सबसे कम उम्र की महिला अरबपति एलिज़ाबेथ होम्स को 11 साल की जेल