
Kazakhstan violence (File Photo)
नूर सुल्तान। मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान ( Kazakhstan ) के दक्षिण में शुक्रवार को अचानक सैकड़ों ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प ( Violent skirmish ) शुरू हो गई। इस हिंसक घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
इस मामले पर अब राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ( President Kasim-Jomart Tokayev ) ने शनिवार को एक आपातकालीन हैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला नियंत्रित है और हालात पुलिस व राष्ट्रीय रक्षकों के नियंत्रण में है।
आंतरिक मंत्री यरलान तुर्गुम्बेव ने बताया कि यह हिंसक घटना कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी से लगभग तीन घंटे की दूरी और किर्गिस्तान से लगी सीमा से करीब जामबील क्षेत्र में हुई। इस हिंसक घटना में आठ की मौत हो गई, जबकि दर्जन लोग घायल हो गए।
उन्होंने यह भी बताया कि झड़पों में 30 घरों, 15 व्यावसायिक संपत्तियों और 23 कारों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लगभग 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जातीय हिंसा की आशंका
राष्ट्रपति तोकायेव ने कहा कि यह हिंसक घटना जामबील क्षेत्र के कोरदाई जिले में हुई। इस दुर्भाग्यपूर्ण झड़प में मरने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग हाथों में डंडे लिए सड़क किनारे मार्च करते नजर आ रहे हैं।
एक शख्स ने बताया कि डुंगन अल्पसंख्यक जातीय समूह के एक व्यक्ति ने एक कजाख बुजुर्ग पर हमला किया जिसके बाद यह संघर्ष शुरू हुआ। दूसरी तरफ निजी समाचार एजेंसी काजटैग ने डुंगन एसोसिएशन के प्रमुख कुसी डारोव का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को मसानची गांव में आए हुए नौजवानों द्वारा दस से अधिक घरों को जला दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों ने स्थानीय लोगों पर गोलियां भी चलाई थीं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
08 Feb 2020 09:15 pm
Published on:
08 Feb 2020 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
