सियोल। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के नेताओं की आगामी बैठक सितंबर में प्योंगयांग में होने पर सोमवार को सहमति बनी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता उत्तर कोरिया के सीमावर्ती गांव परमुनजोम में उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान हुआ। हालांकि, दोनों देशों की तरफ से बैठक की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। बैठक के बाद दोनों कोरियाई देशों की तरफ से जारी एक संयुक्त प्रेस व्यक्तव्य में कहा गया,"हमारे बीच प्योंगयांग में सितंबर में अंतर-कोरियाई सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत बनी है।"