9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यांमार में छिड़ी मुहिम, ऐतिहासिक बागान शहर को विश्व विरासत बनाने की मांग

म्यांमार के बागान में हजारों धार्मिक इमारतें और पैगोडा हैं। ये शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों, बौद्ध मंदिरों, मठों, स्तूपों और स्मारकों के लिए जाना जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jul 06, 2018

world heritage

म्यांमार में छिड़ी मुहिम, ऐतिहासिक बागान शहर को विश्व विरासत बनाने की मांग

यंगून: म्यांमार में इन दिनों ऐतिहासिक शहर बागान को विश्व विरासत सूची में शामिल करने की मुहिम चल रही है। पुरातत्व एवं राष्ट्रीय संग्रहालय विभाग और कुछ स्थानीय चैरिटी संगठनों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों का लक्ष्य स्थानीय निवासियों में देश के मध्य में स्थित बागान को संरक्षित करने के लिए समझ और ज्ञान को बढ़ाना है। बागान क्षेत्र के 43 गांवों में चलाया जा रहा अभियान अगस्त के अंत तक चलेगा।

प्रकृति की गोद में बसा धार्मिक शहर

बागान में हजारों धार्मिक इमारतें और पैगोडा हैं। भौगोलिक रूप से दो भागों- ऊपरी और निचले बागान में विभाजित शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों, बौद्ध मंदिरों, मठों, स्तूपों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। धार्मिक मामले और संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, बागान पुरातत्विक स्थल 42 वर्ग मील से बढ़कर 62 वर्ग मील हो गया है।

यह भी पढ़ें: इराक: मोसुल बना श्मशान, मलबे से मिले 5 हजार से ज्यादा शव

भारत के 37 स्थान हैं विश्व धरोहर

बता दें पिछले महीने ही भारत के एक और ऐतिहासिक स्थल को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतों को इस सूची में शामिल किया है। इससे पहले ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की एलिफेंटा गुफाओं और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (विक्टोरिया टर्मिनस) यूनेस्कों की सूची में है। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में यह फैसला लिया गया। इस तमगे से देश में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर अब 37 हो गई है।

दुनिया में विश्व धरोहरों की संख्या हुई 1,092

बहरीन की राजधानी मनामा में विश्व विरासत समिति की 42वीं बैठक 19 नए स्थलों को विश्व धरोहर सूची में जगह दी गई। यह बैठक 24 जून को शुरू हुई थी और इसमें 13 सांस्कृतिक स्थलों, तीन प्राकृतिक स्थलों और तीन मिले-जुले स्थलों को धरोहर सूची में जगह दी घई। विश्व धरोहर सूची में अब 167 देशों के 1,092 स्थल शामिल हैं। समिति की अगली बैठक अजरबैजान की राजधानी बाकू में होगी।