वाराणसी. यूपी के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि आतंकवाद का मुखिया पाकिस्तान है वह देश में आतंक विरोधी गतिविधि नहीं चला पा रहा है तो अन्य देशों में आतंकी संगठनों के साथ मिल कर निरीह लोगों की हत्या कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जो जेहाद या कड़ी कार्रवाई की है वह अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़े:-चार साल पहले लिए गये टेंडर का भी रखा गया हिसाब, जेल से ही अखिलेश यादव के पूर्व मंत्री के नाम से मांगा गया कमीशन
गाजीपुर जाने के लिए बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने अफगानिस्तान में हिन्दू व सिख समुदाय पर हुए हमले पर मीडिया द्वार पूछे गये प्रश्नों का जबाव दे रहे थे उन्होंने कहा कि आतंकवादी चाहे जहां भी रहे। हमारी सरकार उन्हें दंड देना जानती है।म्यांमार व पाकिस्तान में हम लोगों ने घुस कर आतंकवादियों को मारा है। अफगानिस्तान में जिस तरह से निरीह लोगों पर हमले कर देश मे अलग तरह का विग्रह चाहता है। भारत सरकार पाकिस्तान और ऐसी घटनाओं का जबाव देना जानती है। इलाहाबाद में वाट्सएप के जरिए युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती के लिए दिये जा रहे प्रभोलन पर कहा कि यूपी में आतंकवादियों की पैठ का सवाल नहीं होता है। भारत व प्रदेश में ऐसे आतंकवादियों को कोई स्थान नहीं है। बरेली कॉलेज में भगवा बैक बांटने के प्रश्र पर डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने कोई जबाव नहीं दिया है। बताते चले कि डिप्टी सीएम को गाजीपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेना है जिसके चलते वह लखनऊ से बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे इसके बाद सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गये।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया में कमजोर हो रही बीजेपी के लिए अमित शाह ने बनाया खास प्लान