22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल की पांच महिला पत्रकार करेंगी एवरेस्ट फतह, अगले माह निकलेंगी मिशन पर

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए नेपाल की पांच महिला पत्रकार बुधवार को रवाना हुईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 18 Apr 2018, 7:42 PM IST

mount everest climbing

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए नेपाल की पांच महिला पत्रकार बुधवार को रवाना हुईं। मीडिया रिपोर्ट ने मुताबिक 'फर्स्ट वूमन जर्नलिस्ट एवरेस्ट एक्सपीडिशन 2018' टीम 'यूनीफाइड वॉयस फॉर इक्विटी' के नारे के साथ 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर अगले माह चढ़ाई शुरू करेगी।
आपको बता दें कि इस टीम में नेपाल टेलीविजन की रोजिता बुद्धाचार्य, न्यूज 24 टीवी की प्रिया लक्ष्मी कार्की, मेघा टीवी की कल्पना महाराजन, एक समाचार एजेंसी की रोशा बसनेत और स्वतंत्र पत्रकार देयुराली चामलिंग शामिल हैं।

अबतक 536 महिलाएं एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी की चढ़ाई करने जाने वाली महिला पत्रकारों के समूह में सबसे युवा रोजिता ने बताया कि "समानता के लिए जागरूकता फैलाने, महिलाओं व युवाओं को प्रेरित करने और नेपाल में पर्यटन के प्रसार के लिए हम दुनिया के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं।" वहीं बसनेत ने कहा कि "इस बार कलम के बजाए हम बर्फ की कुदाल से आम लोगों तक खबरें साझा करेंगे।"

यह भी पढ़ें : #Topic Of The Day- किलिमंजारो की सर्वोच्च शिखर चूमने वाला हेमंत फतह करना चाहता है माउंट एवरेस्ट

यह भी पढ़ें : नेपाल ने आखिर क्यों ठुकरा दिया भारत का माउंट एवरेस्ट को दोबारा मापने का प्रस्ताव?

आपको बता दें कि महिला पत्रकारों के दल ने बताया कि वे अपने सफर की शुरुआत से एवरेस्ट फतह तक के सफर को लाइव प्रसारित करेंगी। बता दें कि इस अभियान को सरकार के स्वामित्व वाले नेपाल टेलीविजन का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि अबतक दुनिया के कोने-कोने से आईं 536 महिलाएं एवरेस्ट को फतह करने में कामयाबी पाईं हैं।

यह भी पढ़ें : PICS : माउंट एवरेस्ट का आधा सफर तय करने के बाद राजस्थान की इस बेटी के सामने आई यह दिक्कत

इसे देखें : 1953 में भारत के तेनजिंग नार्गे ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया था तिरंगा