12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल: बिजली संकट से जूझ रहा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सरकारी कार्यालयों को खपत कम करने के निर्देश

नेपाल सरकार ( Nepal Govt. ) ने TIA को बुटीक एयरपोर्ट में अपग्रेड करने के लिए 24 करोड़ नेपाली रुपये का निवेश किया है नेपाल की कुल जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 3 प्रतिशत है

2 min read
Google source verification
tribhuvan_international_airport.jpg

Tribhuvan International Airport (file photo)

काठमांडू। नेपाल ( Nepal ) के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे ( Tribhuvan International Airport, TIA ) ने बिजली आपूर्ति ( Electricity Supply ) समस्या का सामना करने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि हवाईअड्डे ( Airports ) पर आपूर्ति की जाने वाली बिजली का उपयोग बेहतर तरीके से किया जाए।

'द हिमालयन टाइम्स' के मुताबिक, शुक्रवार को हवाईअड्डा प्रबंधन द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि मामूली चीजों के लिए टीआईए में अत्यधिक बिजली की खपत सीधे उड़ान संचालन के लिए आवश्यक संचार, नेविगेशनल सहायक और निगरानी उपकरण को प्रभावित करती है।

आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर नेपाल सीमा से सटे जनपदों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया एजेंसी ने दी चेतावनी

सरकारी कार्यालयों और निकायों को निर्देश

नोटिस में कहा गया, 'बिजली की दैनिक खपत को कम करने के लिए हवाईअड्डे पर सभी कार्यालयों, सरकारी निकायों और दुकानों को सूचित किया जाता है। टीआईए प्रबंधन भी हितधारकों से हीटर और एयर-कंडीशनर का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध करता है। हवाईअड्डे पर उड़ान परिचालन उपकरण बिजली की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। टीआईए सभी से हवाईअड्डे पर बिजली बचाने के लिए सहयोग करने का आग्रह करता है।’

'विजिट नेपाल 2020' अभियान के लिए नेपाल सरकार ने टीआईए को बुटीक एयरपोर्ट में अपग्रेड करने के लिए 24 करोड़ नेपाली रुपये का निवेश किया है।

नेपाल अपने पूरे देश में लागू करेगा अंबिकापुर का स्वच्छता मॉडल, संयुक्त सचिव, 2 महापौर समेत पहुंचा 11 सदस्यीय दल

लेकिन टीआईए में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति के अभाव में अभियान प्रभावित हो सकता है। ऐसा अभियान, जिसका उद्देश्य वार्षिक पर्यटक आगमन को दोगुना करना है। नेपाल की कुल जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 3 प्रतिशत है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.