scriptन्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन के घर जून में गूंजेगी किलकारी! | New Zealand Prime Minister Jessina Arden pregnant | Patrika News

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन के घर जून में गूंजेगी किलकारी!

Published: Jan 19, 2018 01:36:40 pm

Submitted by:

Prashant Jha

गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

new zeland pm Jacinda Ardern
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गभर्वती हैं। बीबीसी ने बताया कि आर्डेन और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है। आर्डेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमें लगता है कि 2017 एक बड़ा साल होने जा रहा है। आर्डेन ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है। आर्डेन (37) 1856 के बाद न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने अक्टूबर 2017 में पद संभाला था। आर्डर्न ने कहा कि वह बच्चे के जन्म के बाद छह हफ्ते का अवकाश लेंगी और उप-प्रधानमंत्री विंस्टर पीटर्स उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे।
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।
चुनाव से ज्यादा उत्साहित

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा आर्डेन ने कहा कि वह इन दिनों खासे उत्साहित हैं। इतना तो वह चुनाव के समय भी नहीं हुई थी जितनी की अभी हैं। आर्डेन ने अक्टूबर 2017 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद वे प्रधानमंत्री की कुर्सी ली थी।
विंस्टन पीटर्स के समर्थन से बनाई थी सरकार
गर्भवती होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की तांता लग गई। लोगों ने प्रधानमंत्री को एक के बाद एक बधाई देने शुरू कर दिए। आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो