नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर यू टर्न मारते हुए पड़ोसी दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली उच्च-स्तरीय बातचीत रद्द कर दी है। उत्तर कोरिया ने यह फैसला दक्षिण कोरिया और अमरीका की सेनाओं के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास से नाराज होकर लिया है। उत्तर कोरिया ने इसे उकसावे वाली कार्यवाही बताते हुए कहा है की ऐसे माहौल में इस बातचीत से कुछ हासिल नहीं होगा।