11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत से ओमान जा रहे विमान को पाकिस्तान ATC ने हादसे का शिकार होने से बचाया

ओमान एयरलाइन की उड़ान संख्या 276 भारत के जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जा रही थी भारत से ओमान जा रहे ओमान एयरलाइन के विमान को पाकिस्तान ATC ने हादसे का शिकार होने से बचाया है

2 min read
Google source verification
bijli-girti.jpg

कराची। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) में कड़वाहट होने के बाद भी एक अच्छी खबर सामने आई है। हमेशा आतंकियों का रहनुमा बनकर दुनिया के सामने अपना चेहरा पेश करने वाले पाकिस्तान ने इंसानियत की एक मिशाल पेश की है।

पाकिस्तान ने कई भारतीयों समेत 150 लोगों की जान बचाई है। दरअसल, पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने अपनी सूझबूझ से एक विमान को बेहद खराब मौसम में हादसे का शिकार होने से बचा लिया।

पाक मंत्री ने कही कश्मीर में सैटेलाइट से इंटरनेट देने की बात, यूजर्स बोले- स्पेलिंग तो सीख लो

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत से ओमान जा रहे एक विमान को पाकिस्तान ATC ने हादसे का शिकार होने से बचाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ओमान एयरलाइन की उड़ान संख्या 276 भारत के जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जा रही थी। इसमें 150 लोग सवार थे। जब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में विमान पहुंची, उस वक्त मौसम बेहद खराब हो गया।

हादसे का शिकार होने से ऐसे बचा विमान

नागरिक उड्डयन के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंध के इलाके में विमान आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। विमान 38 हजार फीट की ऊंचाई पर था और अचानक तेजी से 36 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। हालात अच्छे नहीं नजर आ रहे थे और किसी हादसे की आशंका पैदा हो गई थी।

इसके बाद विमान के पायलट ने आपातकालीन प्रोटोकॉल को शुरू किया और पास के एटीसी स्टेशनों को संकट की जानकारी देते हुए मदद के लिए संदेश भेजा।

पाकिस्तान: नवाज शरीफ का हवाई टिकट रद्द, इलाज कराने नहीं जा सके लंदन

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के एटीसी ने इस कॉल का संज्ञान लिया और विमान के पायलट से संपर्क किया। एटीसी ने विमान को पाकिस्तानी उड़ान क्षेत्र से बाहर जाने तक लगातार रूट के बारे में संदेश भेजे और इसे अन्य विमानों से दूर रखते हुए सुरक्षित आगे के रास्ते पर भेजा।

आपको बता दें कि कश्मीर मामले में तनाव के बाद से पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय या भारत से आने वाले विमानों को उड़ान की सीमित अनुमति ही दी हुई है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तान दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे के दौरान विमान को अपने उड़ान क्षेत्र से जाने की अनुमति देने से इनकार कर चुका है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.