25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री के कमरे से बरामद हुईं शराब की बोतलें, चीफ जस्टिस ने किया था औचक निरीक्षण

पूर्व मंत्री के कमरे से शराब की बोतलें मिलने के बाद अब हड़कंप मच गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 2 Sep 2018, 1:26 PM IST

Pakistan minister

पाकिस्तान: अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री के कमरे से बरामद हुईं शराब की बोतलें, चीफ जस्टिस ने किया था औचक निरीक्षण

कराची। अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शर्जील इनाम मेमन के कमरे से शनिवार को शराब की बोतलें बरामद की गईं। पूर्व मंत्री के कमरे से शराब की बोतलें मिलने के बाद अब हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार के जियाउद्दीन अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान ये बोतलें बरामद की गईं।

गुरुग्राम लैंड डील: जानिए, इन 10 बातों जरिए सौदे का पूरा सच

क्या है मामला

न्यायमूर्ति साकिब निसार ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में बताया कि अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान वह शर्जील इनाम मेमन के कमरे में गए और वहां उन्हें शराब की बोतलें मिलीं। बता दें की सिंध प्रान्त के पूर्व सूचना मंत्री इनाम मेमन पर पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच चल रही है। मेमन पर सिंध के सूचना मंत्रालय का भार संभालते हुए छह अरब रुपये के घोटाले का आरोप है। एक सप्ताह पहले उन्हें कार्डियक समस्याओं के चलते इलाज के लिए कराची जेल से जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मंत्री ने किया इनकार

इस बीच पूर्व मंत्री मेमन ने अपनी सफाई में कहा की ये बोतलें उनकी नहीं है। मेमन ने कहा की ये सब उन्हें फंसाने की साजिश का हिस्सा है। चीफ जस्टिस साकिब ने भी इस की पुष्टि करते हुए बाद में उच्चतम न्यायालय की कराची रजिस्ट्री में दर्ज किया कि 'जब शर्जील मेमन से शराब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बोतलें मेरी नहीं हैं।'

केरल में बाढ़ के बीच इलाज के लिए विदेश रवाना हुए सीएम पिनराई विजयन

वापस जेल भेजे गए

मीडिया में इस बात की जानकारी होने के बाद कराची पुलिस और जेल के कई अधिकारी अस्पताल गए और मेमन का मेडिकल करवाकर उन्हें वापस जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस बार मेमन के कमरे के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी गई है। जेल में उनके कमरे को सील कर दिया गया है । कराची के पुलिस अधीक्षक उमर शाहिद ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल से जब्त की गई चीजों को अपने संरक्षण में ले लिया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार पुलिस को मेमन के ड्राइवर और उनके एक नौकर पर शराब की बोतलें ले आने का शक है। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।