
पाकिस्तान: आपसी झगड़े के बाद पति ने काटी पत्नी की नाक, सिर के बाल भी मूंडे
लाहौर। पति-पत्नी के बीच अक्सर मामूली बातों पर भी तकरार और नौंक-झौंक होती रहती है, लेकिन पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के दौरान उसकी नाक काट और बाल काट दिए। हालांकि महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि इस घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार है। समा टीवी के अनुसार, आरोपी साजिद अहमद फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों ने सोमवार को पीड़ित महिला शाजिया को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लाहौर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि शाजिया का पति साजिद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था। वह छोटे-मोटे घरेलू मामलों में भी शाजिया को पाइप और लोहे की छड़ से पीटता था।
बेटी ने पुलिस को बताया झगड़े की वजह
बता दें कि इस पूरे मामले पर पीड़िता की बेटी ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है। दंपति की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने बताया कि उसकी मां (पीड़ित महिला) पैसे बचाने वाली कई कमेटियों का हिस्सा है और इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था।
बेटी ने बताया कि दोनों (माता-पिता) के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी मां पर पाइप से हमला कर दिया। फिर एक चाकू लेकर आए और उसकी मां के नाक और बाल काट दिए।
पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था। लड़ाई के कारण ही महिला पहले भी दो बार घर छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन खुद को बदलने का वादा करके उसका पति उसे वापस ले आया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
18 Sept 2019 06:58 am
Published on:
18 Sept 2019 04:48 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
