25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक सरकार के मंत्री ने एक बार फिर कसा तंज, कहा- चंद्रयान-2 मिशन सिर्फ राजनीतिक दिखावा है

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारत सरकार को लापरवाह बताया फवाद चौधरी ने कहा भारत के ऐसे प्रयोगों के कारण अंतरिक्ष में संकट की स्थिति देखी गई है
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Sep 09, 2019

fawad chaudhary file photo

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 को लेकर दुनिया भर में भारत की तारीफ को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। खुद आतंकी देश कहे जाने वाले पाक के पास आज गुरबत के अलावा कुछ भी नहीं हैं। मगर इसके बावजूद वह अपने पड़ोसी की कामयाबी पर ताली बजाने की बजाय उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है।

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश के फिराक में पाकिस्तान, गुपचुप तरीके से आतंकी मसूद अजहर को किया रिहा

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय मिशन पर दोबारा चुटकी लेते हुए कहा कि भारत सरकार अंतरिक्ष मिशन का प्रयोग बहुत ही लापरवाही से कर रही है। चौधरी ने यह भी आरोप लगाए कि भारत के ऐसे प्रयोगों के कारण अंतरिक्ष में संकट की स्थिति देखी गई है। चौधरी ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन को राजनीतिक दिखावा भी करार दिया।

इससे पहले फवाद ने भारत के चंद्रयान-2 से संपर्क टूट जाने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जो काम आता नहीं उससे पंगा नहीं लेते। इस टिप्पणी को वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा था कि उन्होंने देश का पैसा बर्बाद किया है। वह संसद में जाकर 900 करोड़ का ब्योरा दें। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों के अलावा पाकिस्तान ने भी उनको जमकर कोसा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..