5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावाः पीएम नरेंद्र ने भेजा संदेश, चाहते हैं बातचीत

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा है बातचीत का न्योता, भारत से आई ये प्रतिक्रिया
2 min read
Google source verification
imran modi

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावाः पीएम नरेंद्र ने भेजा संदेश, चाहते हैं बातचीत

नई दिल्ली। पाकिस्तान में नई सरकार आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। अब यहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बड़ा खुलासा किया है। कुरैशी ने दावा किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को पत्र भेजा है और बातचीत की पेशकश की है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कुरैशी के इन दावों को खारिज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान के नये चुने गये प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई पत्र लिखा है, न कि वार्ता के लिए।


विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे के साथ ही भारत के साथ बातचीत का राग भी अलापा है। शाह महमूद कुरैशी नये बने प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के प्रभावशाली मंत्री हैं और उनकी पार्टी के तहरीक ए इंसाफ के उपाध्यक्ष भी हैं। कुरैशी ने विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज अपने पहले प्रेस कान्फ्रेंस की।

आपको बता दें कि इमरान खान के बाद आज उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलते ही पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा कर डाला। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में भारत को भी टारगेट किया।

शाह महमूद ने दावा किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखकर इमरान खान को बातचीत के न्योता दिया है। इस्लामाबाद में शपथ ग्रहण के बाद शाह महमूद कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के परमाणु ताकत होने तक की बात की। उन्होंने भारत को संबोधित करते हुए यहां तक कहा कि दुस्साहस की कोई जगह नहीं है। उन्होंने भारत को संबोधित करते हुए कहा कि हम सिर्फ एक पड़ोसी नहीं है, बल्कि एक परमाणु ताकत भी हैं।

कुरैशी ने कहा, "भारत-पाकिस्‍तान, दोनों ही देश परमाणु संपन्‍न हैं। मैं पीएम मोदी से कहना चा‍हूंगा कि दोनों ही देश हमसाये हैं। हम रूठकर एक-दूसरे से मुंह नहीं फेर सकते। भारत और पाकिस्‍तान की समस्‍याएं एक जैसी हैं।