27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की मदद से 2022 में अपने नागरिक को अंतरिक्ष भेजेगा पाकिस्तान

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को घोषणा की, प्रधानमंत्री इमरान खान तीन नवंबर को पहली चीन यात्रा पर जाएंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 26 Oct 2018, 9:05 AM IST

china

चीन की मदद से 2022 में अपने नागरिक को अंतरिक्ष भेजेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। इधर स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल्द स्वदेशी अंतरिक्ष यान बनाने की बात कहीं,वहीं पाकिस्तान के सीने पर सांप लोटने लगे। वह अब चीन मदद से अंतरिक्ष में भी भारत से मुकाबला करना चाहता है। चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 में पहली बार अपने नागरिक को अंतरिक्ष भेजने की तैयारी कर रहा है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को घोषणा की कि पाकिस्तान,चीन की सहायता से अपने नागरिक को अंतरिक्ष भेजेगा। उन्होंने यह घोषणा प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली चीन यात्रा से पहले की है।

अमरीका: दो लड़कियों ने बनाई सहपाठियों को मारने की खौफनाक प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिनपिंग के साथ पहली बैठक करेंगे इमरान

प्रधानमंत्री इमरान खान तीन नवंबर को चीन की अपनी पहली यात्रा पर रवाना हो रहे हैं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने 2022 में अपना पहला अंतरिक्ष अभियान भेजने की योजना बनाई है और गुरुवार को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई।

मानवयुक्त उड़ान को पूरा करने वाला तीसरा देश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,पाकिस्तान अंतरिक्ष एवं बाह्य वातावरण शोध आयोग और एक चीन की कंपनी के बीच पहले ही समझौते पर हस्ताक्षर किया जा चुका है। इससे पहले इस साल पाकिस्तान ने चीनी प्रक्षेपण यान की मदद से दो उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में भेजा था। दोनों उपग्रहों का निर्माण पाकिस्तान में किया गया था। चीन ने 2003 में पहली बार अपने किसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा था। इसी के साथ रूस एवं अमरीका के बाद वह स्वतंत्र रूप से मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान पूरा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया था।