10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की नेपाल यात्रा का दूसरा दिन, मुक्तिनाथ मंदिर में मत्था टेका

आज पीएम मोदी का नेपाल के विश्व प्रसिद्द मुक्तिनाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर जा कर पूजा अर्चना का कार्यक्रम है।

2 min read
Google source verification
pm modi in temple

काठमांडू। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी का नेपाल के विश्व प्रसिद्द मुक्तिनाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर जा कर पूजा अर्चना का कार्यक्रम है।

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ जवान घायल

पीएम मोदी शनिवार सुबह आठ बजे मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे। मुक्तिनाथ मंदिर बैष्णव मत का प्रसिद्द केंद्र है। मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वहां विज़िटर बुक में हस्ताक्षर किये और अपने सन्देश में लिखा कि मुक्तिनाथ मंदिर विश्व भर में धार्मिक सहिष्णुता का केंद्र है। पीएम ने यहां विधि पूर्वक पूजा अर्चना की और साधु संतों से बातचीत भी की।

मुक्तिनाथ मंदिर का महत्व

हिंदी मान्यताओं में मुक्तिनाथ मंदिर का विशेष महत्व है। मुक्तिनाथ मंदिर का संबंध सृष्टि के आरंभ से माना जाता है, जब हिन्दुओं के देवता भगवान् विष्णु की पूजा शालिग्राम के रूप में होती है। 3700 फीट ऊंचाई पर स्थित मुक्तिधाम मंदिर हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यहां पूजा अर्चना के बाद 21 पीढ़िया जीवन के आवागमन से मुक्त हो जाती है।

मुक्तिनाथ मंदिर के बाद पीएम मोदी आज विश्व प्रसिद्द पशुपतिनाथ मंदिर जायेंगे।

कर्नाटक चुनाव लाइव

बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है। उनकी इस यात्रा से कुछ दिन पूर्व नेपाल के पीएम ओली भारत यात्रा पर आये थे। ओली ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया था जिसके बाद अब वह नेपाल की यात्रा पर गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हालांकि बार बार दौरे कर नेपाल को अधिक महत्व दिया है लेकिन पिछले चार साल के उनके कार्यकाल के दौरान नेपाल और भारत के रिश्ते ऊपर-नीचे होते रहे हैं। उनका यह दौर दक्षिण एशिया की बदली परिस्थितियों में बहुत महत्वपूर्ण है। इस नेपाल दौरे की खासियत यह है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आपसी संबंधों को मजबूत करने की कोशिशें हो रही है।