बता दें कि युद्ध सिद्धांत के मुताबिक दुश्मन के मूल्यवान प्रतिष्ठानों पर हमला करने को काउंटर-वैल्यू टार्गेट्स हिट कहते हैं। शहर और आबादी वाले क्षेत्र, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि इस दायरे में आते हैं। इस तरह के अटैक में कोई खतरा नहीं होता।
शिरीन मज़ारी ने 1999 में लिखे लेख में इस बात को काफी विस्तार से बताया था कि काउंटर-वैल्यू टार्गेट के तहत भारत के नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और उसके आसपास स्थित भारत के सभी महत्वपूर्ण व्यापारिक और एटॉमिक प्रतिष्ठान निशाने पर होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि भारत के परमाणु प्रतिष्ठान आबादी के करीब स्थित हैं, ऐसे में इन पर हमला करने से भारत को अधिक नुकसान पहुंचाया जा सकेगा।