3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण कोरिया: बढ़ाई गई भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पूर्व राष्ट्रपति की सजा, अब इतने साल की जेल

दक्षिण कोरिया की अदालत ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार और घोटाले मामले में पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे की सजा बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 6:53 PM IST

sourth korean ex president jailed for 25 years in corruption charges

दक्षिण कोरिया: बढ़ाई गई भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पूर्व राष्ट्रपति की सजा, अब इतने साल की जेल

सियोल। दक्षिण कोरिया की अदालत ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार और घोटाले मामले में पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे की सजा बढ़ा दी है। अदालत की ओर से उन्हें इस मामले में अब 25 साल कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि यह उन्हें पहले सुनाई गई सजा से एक साल अधिक है। साथ ही इसी आरोप में उन्हें राष्ट्रपति पद से हटना पड़ेगा।

निचली अदालत ने पार्क को 24 साल कैद की सजा सुनाई थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सियोल उच्च न्यायालय ने पार्क (66) पर 20 अरब वॉन (1.7 करोड़ डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि छह अप्रैल को एक निचली अदालत ने पार्क को 24 साल कैद की सजा सुनाई थी।

18 अरब वॉन का जुर्माना भी लगाया गया था

साथ ही उन पर 18 अरब वॉन का जुर्माना भी लगाया गया था। उन पर अपनी लंबे समय की विश्वासपात्र चोई सून-सिल की मिलीभगत से राजनीतिक पक्षपात के बदले में कारोबारियों पर रिश्वत देने के लिए दबाव डालने का आरोप था।

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गंवानी पड़ी थी अपनी सत्ता

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ही मार्च 2017 में उन्हें अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी। अभियोजकों ने 30 साल की सजा और 118.5 अरब वोन के जुर्माने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें:- आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट हुए ये आठ देश, पहली बार साथ आए भारत-पाकिस्तान

जल्द आएगा पार्क की पूर्व मुख्य सहयोगी चोई और आह्न जोंग-बीयोम पर भी फैसला

अदालत जल्द ही इसी मुकदमे में पार्क की पूर्व मुख्य सहयोगी चोई और आह्न जोंग-बीयोम पर भी अपना फैसला देगी। उन्हें 20 और छह साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अदालत के फैसले के दौरान पार्क मौजूद नहीं थीं क्योंकि वह अक्टूबर से ही अदालत कार्यवाही को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए उसका बायकॉट कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की जीरो टॉलरेंस के कारण महीनों जेल में कैद रहे पांच सिख, अब रिहा होकर सुनाई आपबीती