उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण। हम देखेंगे कि यह कैसे होगा और जो भी होगा, होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से शनिवार सुबह बात की और उन्होंने (मून) ने किम जोंग के साथ संबंधों में बहाली का यह श्रेय हमें दिया। ट्रंप ने कहा, "उन्होंने (मून) हमें इसका श्रेय दिया। उन्होंने हमें ही पूरा श्रेय दिया। वाइट हाउस ने इससे पहले कहा था कि ट्रंप मई के अंत में या जून महीने की शुरुआत में किम जोंग से मिल सकते हैं। किम जोंग और ट्रंप के बीच की यह प्रस्तावित बैठक दोनों की पहली मुलाकात होगी। हालांकि, यह बैठक किस स्थान पर होगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।