7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: एनआरआई की मदद को आगे आई तेलंगाना सरकार, किया बड़ा ऐलान
Play video

VIDEO: एनआरआई की मदद को आगे आई तेलंगाना सरकार, किया बड़ा ऐलान

एनआरआई की मदद के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने 50 करोड़ रुपए की एक स्पेशल सेल बनाने की घोषणा की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 9:01 AM IST

नई दिल्ली। एनआरआई की मदद के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने 50 करोड़ रुपए की एक स्पेशल सेल बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में 100 करोड़ रुपए का बजट एनआरआई कल्याण के लिए आवंटित किया गया था और अब 50 करोड़ रुपए एनआरआई सेल को ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम ने कहा एनआरआई सेल के लिए इससे अधिक बजट भी सरकार देने को तैयार है। वहीं, के.चंद्रशेखर राव रविवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता एम.करुणानिधि और एम.के.स्टालिन से चेननई में मुलाकात करेंगे।

चेन्नई के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संदर्भ में शनिवार देर रात बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख पार्टी के कुछ नेताओं के साथ विशेष विमान से चेन्नई के लिए रवाना होंगे। वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि और उनके बेटे स्टालिन के आह्वान पर उनसे मिलेंगे। मुख्यमंत्री राव संघीय मोर्चे के गठन को लेकर डीएमके नेताओं से चर्चा करेंगे। वह आगामी लोकसभा के मद्देनजर गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हैं।