6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अयोध्या के दीपोत्सव’ में शामिल होंगी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला

कोरिया की प्रथम महिला के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है।

2 min read
Google source verification
korea

‘अयोध्या के दीपोत्सव’ में शामिल होंगी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला

दक्षिण कोरिया ओर भारत के बीच विशेष गठजोड़ है। इसी के तहत दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक 4 से 7 नवंबर तक भारत आ रही हैं। इस दौरान वे धार्मिक नगर अयोधया में होने वाले विभिन्न त्योहारों में शामिल होंगी। इस मौके पर होन वाले ‘दीपोत्सव’ में भी वह शामिल होंगी।

राष्ट्रपति कोविंद की सीबीआई को नसीहत! नए भारत को बनाना होगा भ्रष्टाचार मुक्त

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार- वह 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले ‘दीपोत्सव’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

जानकारी के अनुसार- कोरिया की प्रथम महिला के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है। खास बात यह है कि इस दौरान सूक अयोध्या में रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। मंत्रालय के बयान के अनुसार- ‘दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अयोध्या में त्योहारों में शामिल होना हमारी सभ्यताओं के करीबी संबंधों और दोनों देशों के बीच गहरे सम्पर्कों को प्रदर्शित करता है।’

सरकार और सीबीआइ पर शिवसेना का हमला, राकेश अस्थाना को बताया भाजपा का शार्पशूटर

बता दें, करीब 2000 वर्ष पहले राजकुमारी सूरीरत्न अयोध्या से थीं। उन्होंने कोरिया की यात्रा के दौरान वहां के नरेश किम सूरो से शादी कर ली। उसके बाद उनका नाम बदलकर हिव ह्वांग ओक रख दिया गया और वह इसी नाम से जानी जाने लगीं। के

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार- ‘भारत और दक्षिण कोरिया में विशेष सामरिक गठजोड़ है। वहां के राष्ट्रपति मून जे इन जुलाई 2018 में भारत आए थे। उनकी यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नई शक्ति प्रदान की।’ इस मौके पर राजकुमारी सुरीरत्न स्मारक परियोजना के संबंध में एक एमओयू भी साइन किया गया। विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) प्रीति सरन के अनुसार- सरकार राजकुमारी की याद में एक स्मारक बनाना चाहती है।