6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 से 11 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून, सैमसंग कंपनी का करेंगे दौरा

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। इनके अलावे मून के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी, अधिकारी और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी होंगी।
2 min read
Google source verification
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और उसकी पत्नी

8 से 11 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून, सैमसंग कंपनी का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन अपनी पहली भारत दौरे पर रविवार 8 जुलाई को राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। मून 8 से 11 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे जगहों का दौरा भी करेंगें। बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। इनके अलावे मून के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी, अधिकारी और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी होंगी। आपको बता दें कि भारत स्थित दक्षिण कोरियाई दूतावास से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति मून 8 जुलाई रविवार की शाम तक राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सोमवार को वे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलेंगे। सोमवार को ही मून भारत-कोरिया बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गांधी स्मृति जाएंगे। शाम के करीब दोनों नेता नोएडा सेक्टर 81 स्थित सैमसंग कंपनी के प्लांट का भी दौरा करेंगे।

अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा दक्षिण कोरिया में खुला, भड़क सकता है उत्तर कोरिया

राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा औपचारिक स्वागत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 जुलाई मंगलवार को राष्ट्रपति मून का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद मून और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में आधिकारिक वार्ता होगी। दोनों नेता लंच करने के बाद भारत-रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सीईओ बैठक को भी संबोधित करेंगे, जिसमें कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मंगलवार की शाम को ही मून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और फिर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। राष्ट्रपति मून और उनका प्रतिनिधिमंडल बुधवार 11 जुलाई कू सुबह दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमरीका ने क्‍यों मानी उत्‍तर कोरिया की बात, दक्षिण कोरिया के साथ बंद होगा सैन्‍य अभ्‍यास

2015 में पीएम मोदी ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया का किया था दौरा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में रिपब्लिक ऑफ कोरिया का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास किया था। तभी से दोनों देश एक-दूसर के ज्यादा करीब आए हैं। भारत-दक्षिण कोरिया के बीच एक मजबूत साझेदारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का विस्तार है। इस यात्रा से दक्षिण कोरिया को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक मामलों में नए रास्ते खुलेंगे। बता दें कि फिलहाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन अमरीकी डालर से भी ज्यादा का हो चुका है। दक्षिण कोरिया पीएम मोदी की मेक इन इंडिया, 'स्किल इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टार्ट-अप इंडिया' जैसी कई प्रमुख योजनाओं में महत्वपूर्ण साझीदारी कर रहा है। भारत को भी दक्षिण कोरिया से कई तकनीकी मदद मिल रहा है साथ ही कई दक्षिण कोरियाई कंपनी भारत में निवेश को बढ़ा रही है जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।